Type Here to Get Search Results !

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में टेक्स्ट की फॉर्मेटिंग - Advance text formatting in MS-Word in Hindi

 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में टेक्स्ट की फॉर्मेटिंग
Advance text formatting in MS-Word in Hindi

How to create documents in MS Word in simple form?

स्वागत है दोस्तों आपका www.computerhindigyan.in में, जैसे की आप सब देख चुके हैं पिछली पोस्ट में की हमने वर्ड में टेक्स्ट की सामान्य फॉर्मेटिंग जैसे की कॉपी, पेस्ट, सेव करना या टेक्स्ट को सेलेक्ट करना देखा।

अब इस पोस्ट में हम टेक्स्ट की कुछ एडवांस्ड फॉर्मेटिंग का अध्यन करेंगे जैसे की टेक्स्ट में फॉण्ट का आकर बढ़ाना , फॉण्ट के कलर बदलना, फॉण्ट स्टाइल बदलना, टेक्स्ट को अलाइन करना, फॉण्ट को बोल्ड -इटैलिक -अंडरलाइन करना, एवं पेज में टेक्स्ट बॉक्स डालना आदि।

 




What facilities are provided for editing a document in MS Word

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में फॉण्ट का आकर कैसे बदलें

To change font size in MS-Word

आप डॉक्यूमेंट में अपने टेक्स्ट का फ़ॉन्ट आकार आसानी से बदल सकते हैं। फ़ॉन्ट आकार बदलने के लिए जो बेसिक स्टेप्स अप्लाई होते हैं वह नीचे सूचीबद्ध हैं;

पहले माउस के लेफ्ट बटन से या पिछली पोस्ट में बताये तरीके से उस टेक्स्ट को सेलेक्ट कीजिये

होम टैब में फ़ॉन्ट ग्रुप में फॉण्ट साइज (Font Size) बटन पर क्लिक करें या फ़ॉन्ट आकार बॉक्स के बगल में स्थित ड्रॉप-डाउन तीर पर क्लिक करें

फ़ॉन्ट साइज मेनू प्रकट होता है

माउस के एक लेफ्ट क्लिक के साथ वांछित फ़ॉन्ट आकार चुनें

इसके अतिरिक्त फॉण्ट डायलॉग बॉक्स के बगल में दाहिने तरफ दो बटन होते हैं जिसमे A लिखा होता है इनमे से एक बड़ा होता है और एक छोटा होता है जिन पर क्लिक करने से क्रमशः फॉण्ट का आकर एक स्टेप छोटा और बढ़ा होता है।

इसके अतिरिक्त कुछ शॉर्टकट कीबोर्ड पर भी होते हैं जो निम्न हैं

Ctrl+] फॉण्ट साइज बढ़ने के लिए

Ctrl+[ फॉण्ट साइज काम करने के लिए

Shift+Ctrl +>  फॉण्ट साइज बढ़ने के लिए

Shift+Ctrl+<  फॉण्ट का आकर छोटा करने के लिए  

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में फॉण्ट स्टाइल कैसे बदलें

To Change font style in MS-Word

When you start typing in a new document which font does the MS Word's default setup use - Calibri font
Default fonts of MS Word - Calibri font

किसी डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट के फ़ॉन्ट को बदलने के लिए जो सामान्य तरीके होते हैं वो निम्न हैं -

वह टेक्स्ट चुनें जिसे आप संशोधित करना चाहते हैं

होम टैब पर क्लिक करें और फॉण्ट ग्रुप को ढूढें।

अब फॉण्ट स्टाइल (Font Style) बॉक्स के बगल में स्थित ड्रॉप-डाउन तीर पर क्लिक करें जिसमें अलग अलग फॉण्ट स्टाइल दिखाई देंगी।

जिनमें से आप अपनी इक्षा के अनुसार कोई भी फॉण्ट स्टाइल का चयन कर सकते हैं।

एक बाएं क्लिक के साथ वांछित फ़ॉन्ट शैली का चयन करें।  

बोल्ड, इटैलिक और अंडरलाइन फॉर्मेटिंग करना

Bold, Italic and Underline in MS-Word

इन कमांड का उपयोग क्रमशः टेक्स्ट को बोल्ड (मोटा), इटैलिक (तिरछा) या अंडरलाइन करने के लिए किया जाता है।

ये कमांड होम टैब में फ़ॉन्ट समूह में दिए गए हैं। उनको अप्लाई करने के तरीके नीचे दिए जा रहे हैं -

बोल्ड (Bold)- पहले जिस टेक्स्ट को बोल्ड करना है उसको सेलेक्ट कीजिये फिर होम टैब के फॉण्ट ग्रुप में B ऑप्शन पर क्लिक कीजिये या फिर आप शॉर्टकट स्टर्ल+बी का भी उपयोग कर सकते हैं।

इटैलिक (Italic)- पहले जिस टेक्स्ट को इटैलिक करना है उसको सेलेक्ट कीजिये फिर होम टैब के फॉण्ट ग्रुप में I ऑप्शन पर क्लिक कीजिये या फिर आप शॉर्टकट स्टर्ल+I का भी उपयोग कर सकते हैं।

अंडरलाइन (Underline)- जिस टेक्स्ट को या पैराग्राफ को  अंडरलाइन करना है उसको सेलेक्ट कीजिये फिर होम टैब के फॉण्ट ग्रुप में U ऑप्शन पर क्लिक कीजिये या फिर आप शॉर्टकट स्टर्ल+U का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अंडरलाइन बटन के दाहिने ओर एक ड्राप डाउन एरो होता है जहाँ अंडरलाइन करने के और अधिक ऑप्शन मिलते हैं।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में फॉन्ट के कलर को कैसे बदलें 

To change font Color in MS-Word

एमएस वर्ड आपको अपने टेक्स्ट का फ़ॉन्ट कलर बदलने की अनुमति देता है। यदि आप किसी विशेष शब्द या वाक्यांश पर जोर देना चाहते या अलग दिखाना चाहते हैं, तो आप इस फ़ॉन्ट का रंग बदल सकते हैं। फॉण्ट का कलर निम्न स्टेप्स को फॉलो करके बदला जा सकता है -

वह टेक्स्ट चुनें जिसके फॉण्ट का कलर आप बदलना चाहते हैं।

उसके बाद होम टैब में फॉण्ट ग्रुप में फॉण्ट कलर बटन को ढूढें जो A के आकर में बना होता है और इसके नीचे वह रंग की पट्टी होती है जिस कलर में आपके फॉण्ट वर्तमान में हैं। 

फ़ॉन्ट रंग बटन के आगे स्थित ड्रॉप-डाउन तीर पर क्लिक करें जहाँ

फ़ॉन्ट रंग मेनू प्रकट होता है

अब फॉण्ट को जिस कलर में करना चाहते हैं उसको माउस के सिंगल लेफ्ट क्लिक से चुने, इस तरह आपके सेलेक्ट किये गेट फॉण्ट का रंग बदल जायेगा।

एमएस वर्ड में टेक्स्ट केस कैसे बदलें (Capital - Small)

Change letter case In MS-Word

यहाँ टेक्स्ट केस से मतलब है की टेक्स्ट को कैपिटल लेटर में रखना है, स्माल लेटर में या फिर किसी अन्य फॉर्मेट में जो नीचे बताये जा रहे हैं -

सबसे पहले उस टेक्स्ट को सेलेक्ट करें जिसे आप बदलना चाहते हैं

अब होम टैब में फॉण्ट ग्रुप को देखें जहाँ आपको लेटर केस बटन मिलेगा जो Aa लिखा होता है और उसके बगल में ड्राप डाउन बटन भी होते हैं। 

अब इस चेंज केस बटन पर क्लिक करें जिसमें ड्राप डाउन के साथ टेक्स्ट केस मेनू दीखता है जिसमे कई ऑप्शन होते है जो नीचे बताये गए हैं –

सेंटेंस केस (Sentence Case): यह प्रत्येक वाक्य के पहले अक्षर को कैपिटल करता है।

लोअरकेस (Lowercase): यह टेक्स्ट को अपरकेस से लोअरकेस में बदलता है अर्थार्थ प्र्तेक लेटर स्माल हो जाता है।

अपरकेस (Uppercase): यह आपके टेक्स्ट के सभी लेटर को कैपिटल करता है।

कैपिटलाइज़ ईच वर्ड (Capitalize Each Word): यह प्रत्येक शब्द के पहले अक्षर को कैपिटल करता है।

टॉगल केस (Toggle Case): यह आपको दो केस व्यू के बीच शिफ्ट करने की अनुमति देता है, जैसे की - cAPITALIZE eACH wORD

MS Word में टेक्स्ट एलाइनमेंट कैसे बदलें

Text Alignment in MS-Word

आप अपने दस्तावेज़ में टेक्स्ट एलाइनमेंट को बदल सकते हैं ताकि इसे अधिक आकर्षक और पठनीय बनाया जा सके। टेक्स्ट एलाइनमेंट को अप्लाई करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के होम टैब में फॉण्ट ग्रुप में टेक्स्ट एलाइनमेंट ऑप्शन को देखना है जो चार बटन होते हैं और इनमे लाइने बानी होती हैं।

अब पहले उस टेक्स्ट को सेलेक्ट करें जिसे अलाइन करना है। टेक्स्ट एलाइनमेंट बटन टेक्स्ट को निम्न चार प्रकार से अलाइन करने की सुबिधा देता है –

लेफ्ट एलाइनमेंट (Left Alignment): टेक्स्ट को पेज के बाएं मार्जिन की ओर संरेखित करें।

सेंटर अलाइन (Center Align)- सेलेक्ट किये गए टेक्स्ट को पेज के मध्य में अलाइन करें।

राइट एलाइनमेंट (Right Alignment): टेक्स्ट को राइट मार्जिन की ओर संरेखित करें।

जस्टिफाई (Justify): टेक्स्ट को पेज के बाएँ और दाएँ दोनों मार्जिन पर संरेखित करता है।

MS वर्ड में टेक्स्ट को हाईलाइट करना

To Highlight text in MS-Word

टेक्स्ट को हाईलाइट करने का मतलब होता है की टेक्स्ट के बैकग्राउंड में कोई मनचाहा कलर लगा दिया जाता है जिससे टेक्स्ट बाकि टेक्स्ट की तुलना में अलग दिखता है और आसानी से उस टेक्स्ट पर जोर दिया जा सकता है -

टेक्स्ट को हाईलाइट करने के लिए होम टैब के फॉण्ट ग्रुप में इसके लिए बटन होता है जो ab हाईलाइट किया हुआ लिखा रहता है एवं इसके साथ एक पेन बना होता है।

पहले टेक्स्ट को सेलेक्ट किया जाता है उसके बाद हाईलाइट बटन पर क्लिक किया जाता है इसके कलर बदलने के लिए ड्राप डाउन एरो पर क्लिक किया जाता है जिसमे कलर की लिस्ट खुलती है जहाँ आप इक्षित कलर चुन सकते हैं।

How Can I delete a selected text in MS Word without keyboard?
एमएस वर्ड में सेलेक्ट किये गए टेक्स्ट को बिना कीबोर्ड के कैसे हटा सकता हूं?

एमएस वर्ड में सेलेक्ट किये गए टेक्स्ट को बिना कीबोर्ड के हटाने के लिए अपने माउस से राइट बटन क्लिक कीजिये जहाँ आपको डिलीट का ऑप्शन दिखेगा जिसे माउस के लेफ्ट बटन से क्लिक कीजिये आपका टेक्स्ट डिलीट हो जायेगा। 

आशा करता हूँ दोस्तों आपको यह पोस्ट अच्छी और उपयोगी लगी होगी। 

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad

close