Type Here to Get Search Results !

पावरपॉइंट का परिचय - PowerPoint Introduction (PowerPoint Kya hai hindi mein)

पावरपॉइंट का परिचय

पॉवरपॉइंट क्या है और कैसे काम करता है ?

(Introduction To PowerPoint )

MS PowerPoint in hindi

A note on MS PowerPoint 2010 in Computer

पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन बनाने के लिए  एक एप्लीकेशन  है जो एक प्रस्तुति को प्रदर्शित करने के लिए  चार्ट और इमेजेज का स्लाइड शो बनाता है।

पॉवरपॉइंट का फ़ाइल एक्सटेंशन ".ppt" है और यह एक या अधिक स्लाइड्स से बना है।

पावरपॉइंट एक प्रेजेंटेशन ग्राफिक्स प्रोग्राम है, जिसका उपयोग ऑन-स्क्रीन प्रेजेंटेशन, स्लाइड, हैंडआउट, स्पीकर नोट्स और आउटलाइन का उत्पादन करने में किया जा सकता है 

स्लाइड एक प्रेजेंटेशन के पेज होते हैं  और इसमें टेक्स्ट, ग्राफिक्स, टेबल, चार्ट, क्लिप आर्ट, ड्राइंग, एनीमेशन, वीडियो क्लिप, शेप  आदि हो सकते हैं।

PowerPoint

पॉवरपॉइंट में एनीमेशन कैसे डाला जाता है यहाँ पढ़ें 

पॉवरपॉइंट को शुरू कैसे करते है (How to start PowerPoint)
Steps to start PowerPoint

Option which are used to open a presentation

पहला तरीका

·        सबसे पहले Start button सिंगल लेफ्ट क्लिक करके ओपन करिये

·        फिर आल प्रोग्राम्स (All Programs ) पर प्रोग्राम्स लिस्ट खुलने के बाद

·        माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस पर क्लिक कीजिये

·        उसके बाद माइक्रोसॉफ्ट पॉवरपॉइंट  पर क्लिक कीजिये

दूसरा तरीका

आपके desktop पर पहले से बनाये गए शॉर्टकट आइकॉन में से पॉवरपॉइंट के आइकॉन पर डबल क्लिक करिये या राइट बटन क्लिक कर के ओपन पर क्लिक कीजिये।

तीसरा तरीका

·      आपके कंप्यूटर मैं रन (RUN ) windows key + R  कमांड खोलिये

·        उसके बाद उसमे "powerpnt " टाइप कीजिये और एंटर दवाइये  

हर बार PowerPoint शुरू होने पर एक नई प्रेजेंटेशन में एक नया ब्लेंक टाइटल और सब टाइटल  स्लाइड होता है ।

Microsoft PowerPoint विंडो की तीन मुख्य विशेषताएं हैं –

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस बटन,

क्विक एक्सेस टूलबार (Quick Access Toolbar)

रिबन और टैब (Tab and Ribbon)

 

पॉवरपॉइंट में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस बटन क्या होता है,
पॉवरपॉइंट में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस बटन कहाँ होता है
और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस बटन में क्या क्या ऑप्शन होते हैं इसमें ?

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस बटन PowerPoint विंडो के ऊपरी-बाएँ कोने पर स्थित होता  है।

इसमें निम्न ऑप्शन होते हैं

न्यू (New):- एक नई प्रेजेंटेशन बनाने के लिए

ओपन (Open):- कंप्यूटर मैं पहले से सेव की गई  प्रेजेंटेशन खोलने के लिए।

सेव (Save ):- खुली प्रेजेंटेशन में किए गए परिवर्तनों को सेव करने के लिए।

सेव एस (Save As):- कंप्यूटर में अपनी इक्षा अनुसार किसी भी  स्थान पर डॉक्यूमेंट को किसी भी विशिष्ट नाम के साथ प्रेजेंटेशन को सेव करने  के लिए।

प्रिंट (Print):- खुली प्रेजेंटेशन की हार्ड कॉपी प्रिंट करने के लिए

Prepare :- डिस्ट्रीब्यूटशन  के लिए प्रस्तुति तैयार करने के लिए

सेंड (Send):- प्रेजेंटेशन की प्रतिलिपि दूसरों को भेजने के लिए

पब्लिश (Publish):- दूसरों को प्रेजेंटेशन वितरित करने के लिए

क्लोज (Close):- खुली प्रेजेंटेशन बंद करने के लिए।

कुइक एक्सेस टूलबार (What is Quick Access Toolbar)

Quick Access Toolbar Kahan hoti hai ?

यह माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस  बटन के बगल में स्थित है। डिफ़ॉल्ट रूप से यह तीन कमांड दिखाता है; सेव , अनडू  और रीडू।

जब आप क्विक एक्सेस टूलबार के दाईं ओर ड्रॉप-डाउन एरो पर क्लिक करते हैं तो यह अधिक कमांड प्रदान करता है। इन कमांडों में से अपनी इक्षा अनुसार जरूरी कमांड को क्विक एक्सेस टूलबार में जोड़ा जा सकता है, उस पर एक बायीं क्लिक के साथ।

 पॉवरपॉइंट के सभी नोट्स पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें 

रिबन और टैब (What are Ribbon and Tabs in PowerPoint)

पॉवरपॉइंट में टैब और रिबन क्या होते हैं 

रिबन बार पट्टी के ठीक नीचे PowerPoint विंडो के शीर्ष पर स्थित होता है। यह सात टैब से बना है; होम, इन्सर्ट, डिज़ाइन, एनिमेशन, स्लाइड शो, रिव्यू और व्यू। प्रत्येक टैब को संबंधित कमांड के समूहों में विभाजित किया जाता है जो रिबन पर प्रदर्शित होते हैं। समूह के अतिरिक्त आदेशों को देखने के लिए समूह के दाहिने निचले कोने पर स्थित एरो पर क्लिक करके खोला जा सकता है।

टैब की विशेषताएं (Features of the Tabs)

होम टैब (Home Tab)  👉होम टैब के बारे में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें 

होम टैब में क्लिपबोर्ड, स्लाइड, फ़ॉन्ट, पैराग्राफ, ड्राइंग और एडिटिंग आदि शामिल होते हैं।  इस टैब का उपयोग फॉण्ट एडजेस्ट करने, पैराग्राफ को एडजेस्ट करने ड्राइंग टूल्स आदि के लिए किया जाता है।

इन्सर्ट टैब (Insert Tab) 👉इन्सर्ट टैब के बारे में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें 

इन्सर्ट टैब की सहायता से हम प्रेजेंटेशन में टेबल्स, इलस्ट्रेशन, लिंक्स, टेक्स्ट और मीडिया क्लिप्स आदि डाल सकते हैं  इनमे ड्राप डाउन बटन होते हैं जिनमे इन सब मीडिया और ग्राफ़िक्स को एडजेस्ट करने के लिए अलग अलग ऑप्शन होते हैं ।

डिज़ाइन टैब (Design tab) 👉डिज़ाइन टैब के बारे में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें 

डिज़ाइन टैब की सहायता से पेज सेटअप, थीम और बैकग्राउंड आदि को बदला जाता है जिसमे स्लाइडकी डिज़ाइन, रंग, और बैकग्राउंड के कलर, बैकग्राउंड का डिज़ाइन आदि बदले जाते हैं।  इनमे भी ड्राप डाउन बटन मेंऔर अधिक ऑप्शन होते हैं जिनकी सहायता से हम स्लाइड को डिज़ाइन करके आकर्षक बनाते हैं।

एनिमेशन टैब (Animation Tab) 👉एनिमेशन टैब के बारे में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें 

एनिमेशन टैब की सहायता से हम स्लाइड में और स्लाइड में  और लिखे गए टेक्स्ट इमेजेज आदि मैं एनीमेशन डालते हैं जब हम एनीमेशन पर क्लिक करते हैं तो कस्टम एनीमेशन डायलाग बॉक्स खुलता है जिसमे बिभिन्न ऑप्शन होते हैं एनीमेशन डालने के लिए।  एनीमेशन के अलावा हम साउंड इफ़ेक्ट भी डाल सकते हैं।

स्लाइड शो टैब (Slide Show) 👉स्लाइड शो टैब के बारे में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें 

स्लाइड शो टैब पावरपॉइंट में स्लाइड शो व्यू का उपयोग आपके कंप्यूटर पर या उससे प्रेजेंटेशन को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है। यह अपनी प्रस्तुति को देखने या प्रीव्यू करने का सबसे अच्छा तरीका है स्लाइड शो के द्वारा अपने प्रेजेंटेशन को अधिक प्रभाबी ढंग से दिखाया जा सकता है।

रिव्यु टैब (Review Tab) 👉रिव्यु टैब के बारे में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें 

पावरपॉइंट के साथ काम करते समय, इस टैब का उपयोग प्रेजेंटेशन में  स्पेलिंग की जांच करने के लिए किया जाता है, प्रेजेंटेशन के भीतर विभिन्न स्लाइड्स में कमेंट जोड़ने के लिए, और प्रस्तुति की सुरक्षा के लिए ताकि अन्य कोई और इसमें संशोधन न कर सकें।

व्यु टैब (View Tab) 👉व्यु टैब के बारे में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें 

पॉवरपॉइंट के साथ काम करते समय, इस टैब का उपयोग विभिन्न फोर्मट्स में प्रेजेंटेशन को देखने के लिए किया जाता है, इसका उपयोग एक समय में एक से अधिक PowerPoint विंडो देखने के लिए या यह तय करने के लिए किया जाता है कि विंडो के भीतर रूलर (Ruler) को प्रदर्शित किया जाए या नहीं।

पॉवरपॉइंट के बारे में अन्य पोस्ट पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये 

पॉवरपॉइंट में कोई प्रेजेंटेशन कैसे बनाते हैं ?

How to start making a Presentation in PowerPoint

जब आप PowerPoint विंडो को खोलते हैं तो उसमे डिफ़ॉल्ट रूप से एक स्लाइड दिखाई देती है। स्लाइड में दो टेक्स्ट बॉक्स होते  हैं। बाद में आप अतिरिक्त टेक्स्ट बॉक्स इन्सर्ट टैब से ऐड कर सकते हैं।

पहला टेक्स्ट बॉक्स टाइटल डालने के लिए और दूसरा सबटाइटल  डालने के लिए होता है।  बॉक्स में टेक्स्ट लिखने के बाद जब हम बहार क्लिक करते है तो उसका बॉर्डर अपने आप गायब हो जाता है।

उसके बाद होम टैब में ऐड न्यू स्लाइड पर क्लिक करते जाते हैं और नई स्लाइड  जोड़ते जाते हैं।

Which shortcut key is used to close PowerPoint? - alt+F4

पॉवरपॉइंट के क्या क्या उपयोग हैं ?

शिक्षा में पावरपॉइंट (PowerPoint in education)

शिक्षक किसी भी पुस्तक के सब्जेक्ट lesson  और उसकी सामग्री को  PowerPoint का उपयोग कर के आकर्षक बना सकते है।  वे किसी पुस्तक की पूरी प्रस्तुति बना सकते हैं। यह शिक्षक को विभिन्न स्लाइड में विषय को कवर करने का अवसर देता है। और प्रत्येक स्लाइड में, वे महत्वपूर्ण बिंदुओं को प्रबंधित, हाइलाइट, उल्लेख और सिखा सकते हैं, इसके विपरीत, छात्र स्वयं सीखने के लिए अपनी प्रस्तुतियाँ बना सकते हैं।

व्यापार में पावर प्वाइंट

व्यवसाय एक योजना बनाने, मार्केटिंग स्ट्रेटेजीज, बनाने और उन्हें एकीकृत करने की विधि बनाने के बारे में है। PowerPoint व्यवसाय में लोगों को एक योजना, व्यवसाय या संगठन से संबंधित संरचना बनाने में मदद करता है।

शासन और नागरिक सेवाओं में पावरपॉइंट

जैसा कि हम जानते हैं कि PowerPoint जटिल डेटा और जानकारी के लिए प्रभावी प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करता है। किसी सरकारी कार्यालय में निर्देशों और प्रणालियों का पालन करना बहुत कठिन है। अगर किसी भी चीज की प्रक्रिया इनसाइड या किसी भी स्क्रीन को प्रस्तुत कर सकती है तो यह लोगों के लिए बहुत उपयोगी हो जाएगी।

नौकरी चाहने वालों के लिए PowerPoint

PowerPoint के माध्यम से, नौकरी चाहने वाले डिजिटल रिज्यूमे या मल्टीमीडिया रिज्यूमे बना सकते हैं और यह साक्षात्कारकर्ताओं के सामने कौशल और ज्ञान को प्रस्तुत करने का एक अनूठा तरीका बन जाएगा

पॉवरपॉइंट के बारे में अन्य पोस्ट पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये 👈

Which is the best version of PowerPoint for student? - MS-PowerPoint 2007

दोस्तों आशा करता हूँ आपको यह पोस्ट अच्छी लगी होगी कृपया इसे आगे शेयर करें अपने दोस्तों के साथ।


Tags

Top Post Ad

Below Post Ad

close