Type Here to Get Search Results !

पॉवरपॉइंट इंसर्ट टैब (POWERPOINT INSERT TAB hindi me)

 पॉवरपॉइंट इंसर्ट टैब (POWERPOINT INSERT TAB)

पॉवरपॉइंट इंसर्ट टैब (PowerPoint Insert Tab In Hindi)

इन्सर्ट टैब का उपयोग स्मार्ट आर्ट , चार्ट, हाइपरलिंक, एक्शन, कमैंट्स , टेक्स्ट बॉक्स , हेडर और फुटर, वर्डआर्ट, दिनांक और समय, स्लाइड नंबर, ऑब्जेक्ट, एक्वेशन, सिंबल, शेप, फोटो एल्बम, स्क्रीनशॉट, ऑनलाइन इमेज, इमेज, न्यू स्लाइड, टेबल आदि जैसी विभिन्न ऑब्जेक्ट को प्रेजेंटेशन में जोड़ने के लिए किया जाता है।

इस टैब के सभी ग्रुप का वर्णन निम्नासुर है –

1. स्लाइड्स ग्रुप (Slides Group)

न्यू स्लाइड (New Slide)- इस बटन का उपयोग प्रेजेंटेशन में एक नई स्लाइड डालने के लिए किया जाता है। स्लाइड को उस स्थान के बाद डाला जाएगा जहां कर्सर द्वारा क्लिक किया गया होगा। नई स्लाइड वर्तमान स्लाइड के जैसे ही फॉर्मेट में होगी  एक अलग लेआउट के साथ एक स्लाइड जोड़ने के लिए, बटन के नीचे स्थित एरो पर क्लिक करने पर अलग अलग लेआउट प्रदर्शित होते है।

2. टेबल्स ग्रुप (Tables Group)

टेबल (Tables) -  इस बटन का उपयोग स्लाइड में टेबल इन्सर्ट करने के लिए किया जाता है। यह ड्राप डाउन बटन के साथ होती है जिसमे टेबल के रो और कॉलम निर्धारित किये जा सकते हैं।  उसके अलावा इन्सर्ट टेबल और ड्रा टेबल का ऑप्शन भी होता है जिससे आप अपनी सुविधा अनुसार टेबल को पेंसिल से ड्रा कर सकते हैं या मिटा सकते हैं।

3. इमेजेज ग्रुप (Images Group)

How to insert and move image in presentation?

Or

How to create an image in MS presentation?

इमेज (Image) - डॉक्यूमेंट में कंप्यूटर फाइल में सेव किये गए इमेज से कोई मिमागे ऐड करने के लिए इस बटन पर क्लिक करें। इन्सर्ट इमेज डायलॉग बॉक्स दिखाई देगा, अपनी पसंद का इमेज सेलेक्ट करके इन्सर्ट की जा सकती है।

ऑनलाइन इमेज (Online Pictures)- ऑनलाइन लिंक से चित्र सम्मिलित करने के लिए इस बटन पर क्लिक करें।

स्क्रीनशॉट (Screenshot)- इस बटन का उपयोग किसी भी प्रोग्राम के स्क्रीन शॉट की इमेज  डालने के लिए किया जाता है इसके लिए प्रोग्राम को वर्तमान स्क्रीन पर खुला होना चाहिए।

फोटो एल्बम (Photo Album) - पिक्चर के एक सेट को प्रेजेंटेशन के द्वारा दिखने के लिए इस बटन का उपयोग किया जाता है।  स्लाइड में चित्र कैसे प्रदर्शित होंगे, इसके लिए विकल्प निर्धारित किए जा सकते हैं। इसके अलावा, कैप्शन प्रत्येक चित्र में जोड़ा जा सकता है। इस कमांड के द्वारा कंप्यूटर में मौजूद फोटो एल्बम की एक प्रेजेंटेशन तैयार हो जाती है।

4. इल्लुस्ट्रेसन ग्रुप (Illustrations Group)

शेप (Shapes) - इस बटन का उपयोग स्लाइड में विभिन्न आकृतियों को सम्मिलित करने के लिए किया जाता है। बटन क्लिक करने पर विभिन्न प्रकार की आकृतियों की एक गैलरी दिखाई देगी। एक शेप इन्सर्ट करने के लिए आवश्यकता अनुसार शेप पर क्लिक करें और फिर स्लाइड में आकृति बनाएँ।

स्मार्ट आर्ट (Smart Art)- स्मार्ट आर्ट ग्राफिक को स्लाइड में डालने के लिए उपयोग किया जाता है , इस बटन पर क्लिक करने पर स्मार्ट आर्ट ग्राफिक्स जैसे की -वेन आरेख और चार्ट जैसे ऑब्जेक्ट इन्सर्ट होते हैं। जब बटन पर क्लिक किया जाता है, तो विभिन्न श्रेणियों और आकृतियों की एक गैलरी प्रदर्शित होती है।

चार्ट (Chart)- प्रेजेंटेशन में चार्ट इन्सर्ट करने के लिए इस कमांड का उपयोग किया जाता है। यह विभिन्न प्रकार के चार्टों की एक गैलरी प्रदर्शित करता है जो एक वर्ड डॉक्यूमेंट में बनाई जा सकती हैं।

5. ऐड-इन्स ग्रुप (Add-Ins Group)

(यह ग्रुप ऑफिस 2013  और आगे के एडिशन में जोड़ा गया )

स्टोर (Store) - ये सुविधाएँ आपको Office स्टोर पर ऐड-इन्स खोजने की अनुमति देती हैं।

माय ऐड-इन - इस सुविधा से आप एक ऐड इन का चयन कर सकते हैं जो आपके काम को आसान बनाएगा और आगे बढ़ाएगा।

6. लिंक्स ग्रुप (Links Group)

हाइपरलिंक (Hyperlink)-  प्रेजेंटेशन में वेब पेज किसी अन्य डॉक्यूमेंट का वेब पेज, या ईमेल एड्रेस आदि आइटम को जोड़ने के लिए लिंक डालने के लिए इस कमांड का उपयोग किया जाता है। इस पर क्लिक करने से  हाइपरलिंक डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होगा जहां लिंक इन्सर्ट किया जा सकता है।

एक्शन (Action) - जब कुछ एक्शन जैसे किसी वस्तु के लिए हाइपरलिंक बनाना या साउंड ऐड करना है, तो इस बटन पर क्लिक करें। एक्शन सेटिंग्स डायलॉग बॉक्स दिखाई देगा। इस डायलॉग बॉक्स में, दूसरी फाइल के लिए हाइपरलिंक बनाई जा सकती है, पहली या अंतिम स्लाइड पर लिंक बनाई जा सकती है।

7. कमैंट्स ग्रुप (Comments Group)

(यह ग्रुप ऑफिस 2013  और आगे के एडिशन में जोड़ा गया )

कमैंट्स (Comments) - प्रेजेंटेशन के किसी हिस्से में कोई कमेंट जोड़ने के लिए इस कमांड का उपयोग किया जाता है।

8. टेक्स्ट ग्रुप (Text Group)

टेक्स्ट बॉक्स (Text Box)- किसी प्रस्तुति के भीतर टेक्स्ट को हाइलाइट करने के लिए टेक्स्ट बॉक्स का उपयोग किया जाता है। विभिन्न प्रकार के टेक्स्ट बॉक्स की गैलरी प्रदर्शित करने के लिए इस बटन पर क्लिक करें। प्रत्येक स्टाइल के बॉक्स के लिए आइटम पर माउस पॉइंटर को ले जाएं।

हेडर और फुटर (Header and Footer)- इस बटन का उपयोग प्रेजेंटेशन के टॉप पर हैडर या नीचे की तरफ फुटर डालने के लिए किया जाता है। ड्राप डाउन कमांड में और अधिक ऑप्शन होते हैं जिससे आप इनके अलग अलग डिज़ाइन चुन सकते हैं।

वर्डआर्ट (WordArt) - एक स्लाइड में वर्ड आर्ट  डालने के लिए इस बटन का उपयोग करें। जब बटन पर क्लिक किया जाता है, वर्ड आर्ट स्टाइल की एक गैलरी प्रदर्शित होती है । इसे स्लाइड पर लागू करने के लिए किसी एक स्टाइल पर क्लिक करें।

दिनांक और समय (Date and Time)- वर्तमान प्रेजेंटेशन में वर्तमान दिनांक और समय सम्मिलित करने के लिए, इस बटन पर क्लिक करें।

स्लाइड नंबर (Slide Number) - स्लाइड में स्लाइड नंबर डालने के लिए इस बटन पर क्लिक करें। स्लाइड नंबर प्रेजेंटेशन के भीतर स्लाइड की स्थिति को दर्शाता है।

ऑब्जेक्ट (Object) - इस बटन का उपयोग किसी ऑब्जेक्ट जैसे कि एक्सेल वर्कशीट या एक्सेल चार्ट को प्रेजेंटेशन में डालने के लिए करें।

9. सिम्बल्स ग्रुप (Symbols Group)

एक्वेशन (Equation) - एक स्लाइड में सामान्य गणितीय समीकरण सम्मिलित करने के लिए, इस बटन पर क्लिक करें। गणित के प्रतीकों की एक गैलरी खुलती है जिसमे से अपनी आवश्यकता के अनुसार समीकरण इन्सर्ट किया जा सकता है इसके आलावा  समीकरणों का निर्माण करना भी संभव है।

सिंबल (Symbol) - इस बटन का उपयोग उन प्रतीकों को सम्मिलित करने के लिए किया जाता है जो दस्तावेज़ में कीबोर्ड पर नहीं हैं। इनमें कॉपीराइट प्रतीक, ट्रेडमार्क प्रतीक और पैराग्राफ चिह्न और कई अन्य शामिल हैं।

10. मीडिया ग्रुप (Media Group)

वीडियो (Video)- इस बटन का इस्तेमाल प्रेजेंटेशन स्लाइड में वीडियो क्लिप डालने के लिए किया जाता है। वीडियो- वेब, फेसबुक या किसी ऐसी फाइल से डाले जा सकते हैं, जो कंप्यूटर पर एक फोल्डर में स्टोर होती है।

ऑडियो (Audio) - किसी प्रेजेंटेशन में ऑडियो या रिकॉर्डिंग इन्सर्ट करने के लिए, इस बटन पर क्लिक करें। ध्वनि को ऑनलाइन , या कंप्यूटर पर एक फ़ाइल से डाला जा सकता है।

स्क्रीन रिकॉर्डिंग (Screen Recording)- इस सुविधा का उपयोग स्लाइड पर स्क्रीन रिकॉर्डिंग डालने के लिए किया जा सकता है।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad

close