Type Here to Get Search Results !

पॉवरपॉइंट डिजाइन टैब , PowerPoint Design Tab Hindi mein

 पॉवरपॉइंट डिजाइन टैब - PowerPoint Design Tab Hindi Mein


दोस्तों हम पिछली पोस्ट में पॉवरपॉइंट के बारे मैं पढ़ चुके हैं जिसमे हमने इसके परिचय के बारे में पढ़ा था और होम टैब, इन्सर्ट टैब के बारे में भी पढ़ चुके हैं।

चूंकि यह हम सभी पढ़ चुके हैं की पॉवरपॉइंट एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है जिसका उपयोग हम प्रेजेंटेशन बनाने के लिए करते हैं। डिज़ाइन टैब एक बहुत महत्वपूर्ण टैब है जिसके द्वारा हम अपनी स्लाइड में अलग अलग तरह के डिज़ाइन डाल सकते हैं।

अगर आपने पिछली पोस्ट की नहीं देखा है तो केटेगरी में PPT पर क्लिक करें और पॉवरपॉइंट बाकि साडी पोस्ट के बारे में पढ़ें। इसके अलावा नीचे लिंक भी दी जाएँगी आप सीधे उनपर क्लिक करके भी खोल सकते हैं।

पॉवरपॉइंट डिजाइन टैब क्या है -

इस टैब का उपयोग किसी PowerPoint प्रेजेंटेशन में स्लाइड के डिज़ाइन को लागू करने के लिए किया जाता है। इसमें बदलाव करना भी संभव है जैसे की -

स्लाइड का आकार, स्लाइड बैकग्राउंड, स्लाइड का रंग और अन्य डिज़ाइन बदलना । नीचे इस टैब के बारे में विस्तार से बताया गया है।

1. पेज सेटअप ग्रुप (page setup group)

पेज सेटअप - इस बटन की सहायता से  स्लाइड और स्लाइड पेज का सेटअप किया जाता है। जिसमे  स्लाइड की लम्बाई चौड़ाई और  कितनी स्लाइड सम्मिलित करना है यह तय करते हैं ।

स्लाइड ओरिएंटेशन- इस बटन की सहायता से हम स्लाइड का  ओरिएंटेशन चुनते हैं पोट्रैट और  लैंडस्केप दो तरह से ओरिएंटेशन के ऑप्शन होते हैं।

2. थीम्स ग्रुप (Themes Group)

थीम डिज़ाइन (Theme Designs) - इस ग्रुप बटन से स्लाइड के लिए अलग अलग थीम का डिज़ाइन चुनते हैं थीम का लाइव प्रीव्यू देखने के लिए प्रत्येक डिज़ाइन पर माउस पॉइंटर को ले जाएँ जिससे आपको स्लाइड में थीम का डिज़ाइन दिखेगा। इसे प्रेजेंटेशन पर लागू करने के लिए डिज़ाइन पर क्लिक करें। अतिरिक्त थीम एक्सेस करने के लिए, स्टाइल्स गैलरी के अंत में तीर पर क्लिक करें। सभी डिज़ाइन प्रदर्शित करने के लिए, गैलरी के निचले दाएं कोने में स्थित अधिक (More) बटन पर क्लिक करें।

3. वेरिएंट समूह (Variants Group)

यह ग्रुप ऑफिस 2013 और उसके बाद वाले संस्करण में जोड़ा गया है पहले कलर,फॉण्ट, और इफ़ेक्ट बाला बटन थीम ग्रुप में था।  

वेरिएंट गैलरी (Variants Gallery) - प्रेजेंटेशन के लिए थीम चुनने के बाद इस ग्रुप का उसे उस थीम के कलर को बदलने के लिए किया जाता है। इसके साथ साथ थीम में फॉण्ट का स्टाइल और इफ़ेक्ट बदलने के लिए भी ऑप्शन होता है। साथ साथ थीम का बैकग्राउंड स्टाइल भी बदला जा सकता है।

कलर्स (Colors) - इस विकल्प का उपयोग चयनित थीम  के लिए रंग बदलने के लिए किया जाता है। इस विकल्प तक पहुंचने के लिए, वेरिएंट गैलरी के निचले दाएं कोने में स्थित अधिक (More)बटन पर क्लिक करें। जब विकल्प चुना जाता है, तो विभिन्न थीम रंग की एक सूची दिखाई देती है।

इफेक्ट्स (Effects) - ये लाइनों के सेट हैं और जो एक प्रेजेंटेशन में एक थीम पर लागू किया जा सकता है। जब बटन पर क्लिक किया जाता है, तो इन विभिन्न प्रभावों की एक गैलरी प्रदर्शित होगी जिसमे से हम कोई एक इफ़ेक्ट चुन लेते हैं।

4. बैकग्राउंड ग्रुप (Background Group)

बैकग्राउंड स्टाइल्स (Background Styles) - जब स्लाइड के लिए बैकग्राउंड को बदलना होता है, तो इस बटन पर क्लिक करें। विभिन्न बैकग्राउंड की एक गैलरी प्रदर्शित करेगी जिसमे से कोई एक बैकग्राउंड को चुना जा सकता है । फॉर्मेट बैकग्राउंड टास्क पेनल को खोलने के लिए फॉर्मेट बैकग्राउंड लिंक पर क्लिक करें।

हाईड बैकग्राउंड ग्राफिक्स (hide background graphics) - बटन का इस्तेमाल बैकग्राउंड ग्राफिक्स या डिजाइन को छिपाने के लिए किया जाता है। यहां तक ​​कि स्लाइड की थीम भी हाईड हो जाती है। इसमें एक चेक बॉक्स होता है जिस पर क्लिक करना होता है। यह ऑप्शन ऑफिस 2013 और उसके बाद वाले संस्करण में हटा दिया गया है। 

5. कस्टमाइज ग्रुप (Customize Group)

स्लाइड साइज (Slide Size) - स्लाइड का साइज स्टैण्डर्ड से लेकर बड़ी स्क्रीन तक (Full Screen) उपलब्ध होते हैं । पोर्ट्रेट या लैंडस्केप जैसे अतिरिक्त आकार परिवर्तन करने के लिए कस्टम स्लाइड साइज का चयन करें।

फॉर्मेट बैकग्राउंड - फॉर्मेट बैकग्राउंड टास्क पेनल को खोलने के लिए इस बटन का उपयोग करें। इस टास्क पेनल का उपयोग बैकग्राउंड में पिक्चर को स्लाइड में जोड़ने या प्रस्तुति के डिजाइन में अन्य फॉर्मेटिंग सुविधाओं को लागू करने के लिए किया जाता है।

डिज़ाइन टैब की कुछ अच्छी विशेषताएं –

1.  समय की बचत करने वाला-

डिज़ाइनर का उपयोग करने का सबसे बड़ा कारण यह है कि यह आपको समय बचाने में मदद करता है। घंटे के बजाय मैन्युअल रूप से ग्राफिक्स और फोंट और रंगों का मिलान करने के बजाय, आप केवल डिज़ाइन आइडिया पर क्लिक कर सकते हैं और आपको चुनने के लिए कई विकल्प मिलेंगे।

2.  चुनने के लिए कई लेआउट

आप जब कोई प्रेजेंटेशन बना रहे हैं तो आपको उसमे चुनने के लिए बहुत सारे लेआउट के डिज़ाइन मिल जायेंगे जिन्हे आप अपनी स्लाइड पर अप्लाई कर सकते हैं।


दोस्तों आशा करता हूँ आपको यह पोस्ट अच्छी लगी होगी कृपया इसे आगे दोस्तों के साथ शेयर करें।

माइक्रोसॉफ्ट पॉवरपॉइंट से सम्बंधित अन्य पोस्ट पढ़ने के लिए नीचे लिंक दी जा रही है कृपया उन पर क्लिक करें।

पॉवरपॉइंट का इंट्रोडक्शन पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

पॉवरपॉइंट के होम टैब के बारे में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

पॉवरपॉइंट के इन्सर्ट टैब के बारे में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 

धन्यबाद दोस्तों अगली पोस्ट में हम पॉवरपॉइंट की एक और टैब का अध्यन करेंगे।
इससे पहले हमने माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के सभी टैब का अध्यन कर लिया है उनकी डिटेल जानकारी के लिए नीचे लिंक दे रहा हु जहाँ वर्ड से सम्बंधित सारी पोस्ट एकसाथ मिल जाएँगी।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के बारे में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

इसके अलावा हमने कंप्यूटर का फंडामेंटल जैसे की हार्डवेयर सॉफ्टवेयर, इनपुट डिवाइस , आउटपुट डिवाइस, कंप्यूटर लैंग्वेज आदि के बारे में पढ़ लिया है यदि आपने वह पोस्ट नहीं पढ़ी हैं तो इसके लिए नीचे लिंक दी जा रही है।

कंप्यूटर का फंडामेंटल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

कंप्यूटर के प्रकार यहाँ क्लिक करें।

कंप्यूटर का इतिहास जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad

close