Type Here to Get Search Results !

कम्प्यूटर की पीढ़ियाँ - Generation of Computer in Hindi

 कम्प्यूटर की पीढ़ियाँ 

कंप्यूटर को कितनी पीढ़ीओं में बिभाजित किया गया है 
कंप्यूटर का विकाश लगभग 5000 साल पहले आरम्भ हो चूका था जब पहली गणना करने वाली मशीन अबेकस का आविष्कार हुआ था तबसे कंप्यूटर निरंतर विकाश की अवस्था मैं ही रहा है। 
आज हम कंप्यूटर का इतिहास उसकी पीढ़ीओं के माध्यम से सरलता से पड़ेंगे की कैसे कंप्यूटर का विकाश हुआ और किस पीढ़ी मैं कंप्यूटर किस अवस्था मैं था।  इसके साथ साथ हम यह भी पढ़ेंगे की किस पीढ़ी मैं मेमोरी यूनिट क्या थी, कंप्यूटर का आकार क्या था, उनकी क्षमता कितनी थी, एवं किस पीढ़ी मैं कोनसा कंप्यूटर विकसित हुआ था।  

कंप्यूटर की पीढ़ीओं की विषेशताएं

पहली पीढ़ी (1946-1955)  (First generation of Computer)
कंप्यूटर की पहली पीढ़ी में क्या क्या उपयोग होता था ?


कंप्यूटर हार्डवेयर :-

1. मुख्य अवयव :- वैक्यूम tubes मुख्य अवयव थे। 

2. मुख्य मेमोरी :- मैगनेटिक ड्रम 

3. सेकेंडरी स्टोरेज :- मैगनेटिक ड्रम और मेगनेटिक टेप। 

4. इनपुट मीडिया :- पंचकार्ड और पेपर टेप। 

5. आउटपुट मीडिया :- पंचकार्ड और प्रिंटेड रिपोर्ट। 

6. उदहारण :- IBM 700 Series, IBM 701 Series, IBM 704 Series, EDVAC, UNIVAC, Mark-I, Mark-III

विशेषताएं :- 

1. Size - एक कमरे के बराबर

2. Density (घनत्व) - एक सर्किट मैं एक अवयव। 

3. Speed (गति) - एक सेकंड मैं सौ निर्देश। 

4. Capacity :- कुछ घंटो काम करने के बाद सर्किट्स फ़ैल हो जाते थे। 

5. मेमोरी :- हजारों अक्षर संग्रह करने की क्षमता। 

6. कीमत :- बहुत अधिक महंगा। 

7. लैंग्वेज :- मशीन और असेंबली लैंग्वेज। 

पहला  इलेक्ट्रॉनिक 'कंप्यूटर 1946 में उपयोग करने के लिए अस्तित्व में आया था उसका नाम  न्यूमेरिकल इन्टीग्रेटर एन्ड कैलकुलेटर (ENIAC) था। इसके खोजकर्ता  J . P . Eckert और J . W . Mauchly थे इन्होने ही इस कंप्यूटर का विकाश किया था। 

दूसरी पीढ़ी (1955-1964)  (Second Generation of Computer)

कंप्यूटर की दूसरी पीढ़ी में क्या क्या उपयोग होता था ?

कंप्यूटर हार्डवेयर :-

1. मुख्य अवयव :- ट्रांसिस्टर मुख्य अवयव था। 

2. मुख्य मेमोरी :- मैगनेटिक कोर। 
3. सेकेंडरी स्टोरेज :- मैगनेटिक टेप और मेगनेटिक डिस्क । 
4. इनपुट मीडिया :- पंचकार्ड । 
5. आउटपुट मीडिया :- पंचकार्ड और प्रिंटेड रिपोर्ट। 
6. उदहारण :- IBM 1620 Series, IBM 7090 Series, IBM 7094-I, IBM 7094-II, DCD 1604, PDP1, PDP3, PDP5, PDP8, ATLAS, LEO

विशेषताएं :- 

1. Size - प्रथम पीढ़ी से छोटा होता था। 
2. Density (घनत्व) - एक सर्किट मैं 100 से अधिक अवयव।  
3. Speed (गति) - एक सेकंड मैं हजारों  निर्देश। 
4. Capacity :- कुछ दिनों तक काम करने के बाद सर्किट्स फ़ैल हो जाते थे। 
5. मेमोरी :- दस हजार से अधिक अक्षर संग्रह करने की क्षमता। 
6. कीमत :- प्रथम पीढ़ी से थोड़ा सस्ता। 

7. लैंग्वेज :- उच्च स्तर  लैंग्वेज जैसे (FORTRON , COBOL , BASIC  ) 

तीसरी पीढ़ी (1965-1974) - IC (Third generation of Computer)

कंप्यूटर की तीसरी पीढ़ी में क्या क्या उपयोग होता था ?

इस पीढ़ी में इनपुट डिवाइस के रूप मैं  कीबोर्ड और आउटपुट पाने के लिए मोनीटर का प्रयोग किया जाने लगा था  और सबसे पहले ऑपरेटिंग सिस्टम का प्रयोग इस पीढ़ी में किया गया, जो की एक CUI आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम थी। तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटर में ट्रांजिस्टर  के स्थान पर आई. सी. (IC) किया प्रयोग होने लगा था।  

विशेषताएं :- 

1. Size - डिस्क के आकार के मिनी कंप्यूटर। 

2. Density (घनत्व) - प्रत्येक सर्किट हजारों अवयव।  

3. Speed (गति) - एक सेकंड मैं दस लाख निर्देश। 

4. Capacity :- कुछ सप्ताह  तक काम करने की क्षमता। 

5. मेमोरी :- एक  लाख से अधिक अक्षर संग्रह करने की क्षमता। 

6. कीमत :- दूसरी  पीढ़ी से थोड़ा सस्ता। 

7. लैंग्वेज :- उच्च स्तर  लैंग्वेज जैसे (PASCAL , COBOL , BASIC  ) 

कंप्यूटर हार्डवेयर :-

1. मुख्य अवयव :- इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर सर्किट मुख्य अवयव था। 

2. मुख्य मेमोरी :- मैगनेटिक कोर। 

3. सेकेंडरी स्टोरेज :- मैगनेटिक टेप और मेगनेटिक डिस्क । 

4. इनपुट मीडिया :- की टू टेप और की टू डिस्क। 

5. आउटपुट मीडिया :- प्रिंटेड रिपोर्ट, वीडियो डिस्प्ले। 

6. उदहारण :- IBM 307 Series, CDC 7600 Series, PDP II, CD Star 100

चौथी पीढ़ी (1973-1982)  (Fourth generation of Computer)

कंप्यूटर की चौथी पीढ़ी में क्या क्या उपयोग होता था ?

इस पीढ़ी मैं माइक्रोप्रोसेसर का उपयोग किया जाने लगा था  जो की सिलिकोन से बनी एक चिप होती थी जिस पर हजारो आई.सी. एक साथ लगी होती है |

विशेषताएं :- 

1. Size - टाइपराइटर आकार के माइक्रो कंप्यूटर। 

2. Density (घनत्व) - प्रत्येक सर्किट मैं दस लाख से  अधिक अवयव।  

3. Speed (गति) - एक सेकंड मैं करोङो निर्देश। 

4. Capacity :- कुछ माह तक काम करने की क्षमता। 

5. मेमोरी :- दस लाख से अधिक अक्षर संग्रह करने की क्षमता। 

6. कीमत :- तीसरी  पीढ़ी से थोड़ा सस्ता। 

7. लैंग्वेज :- विकसित उच्च  स्तर  लैंग्वेज जैसे (C ++, KL1 )

कंप्यूटर हार्डवेयर :-

1. मुख्य अवयव :- लार्ज स्केल इंटीग्रेटेड (LSI ) सेमिकंडक्टर सर्किट जिसे मइक्रोप्रोसॉसोर भी कहते हैं।

2. मुख्य मेमोरी :- LSI (Large Scale Integration ) सेमीकंडक्टर सर्किट। 

3. सेकेंडरी स्टोरेज :- मेगनेटिक डिस्क, फ्लॉपी डिस्क , मेगनेटिक वॉल्ब, ऑप्टिकल डिस्क  । 

4. इनपुट मीडिया :- कीबोर्ड, डायरेक्ट इनपुट डिवाइस, ऑप्टिकल डिवाइस। 

5. आउटपुट मीडिया :- प्रिंटेड रिपोर्ट, वीडियो डिस्प्ले, ऑडियो रेस्पॉन्स। 

6. उदहारण :-  CRAY 2, CRAY Y-MP, IBM 3090/600 Series, WIPRO, Landmark 860

पाँचवी पीढ़ी (1982-वर्तमान)  (Fifth generation of Computer)

कंप्यूटर की पांचवी पीढ़ी में क्या क्या उपयोग होता है ?

इस पीढ़ी में ULSI (अल्ट्रा लार्ज स्केल इंटीग्रेशन) तकनीक का प्रयोग करके माइक्रोप्रोसेसर का उपयोग किया गया जिसके आधार पर इस पीढ़ी के कंप्यूटर मैं कृतिम बुद्धिमत्ता का विकाश किया गया जिससे यह कंप्यूटर उपयोगकर्ता के आदेशों को समझें और उसके आधार पर आउटपुट दें। 

इस पीढ़ी मैं आर्टिफीसियल इंटेलीजेंसी की क्षमता वाले कंप्यूटर का विकाश आरम्भ हुआ 

विशेषताएं :- 

1. Size - क्रेडिट कार्ड आकार के  माइक्रो कंप्यूटर। 
2. Density (घनत्व) - प्रत्येक सर्किट करोङो अवयव।  
3. Speed (गति) - एक सेकंड मैं करोङो निर्देश। 
4. Capacity :- कुछ वर्षो तक काम करने की क्षमता। 
5. मेमोरी :- करोङो अक्षर संग्रह करने की क्षमता। 
6. कीमत :- बहुत काम कीमत।  
7. लैंग्वेज :- आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस लैंग्वेज जैसे LISP , PROLOG

कंप्यूटर हार्डवेयर :-

1. मुख्य अवयव :- ULSI / VLSI (Super / Ultra  large Scale Integration ) इसे पैरेलल प्रोसेसिंग भी कहा जाता है। 
2. मुख्य मेमोरी :- VLSI ( Very Large Scale Integration ) सुपरकंडक्टर सर्किट। 
3. सेकेंडरी स्टोरेज :- ऑप्टिकल डिस्क, कार्ड मेग्नेटिक डिस्क  । 
4. इनपुट मीडिया :- कीबोर्ड, स्पीच इनपुट। 
5. आउटपुट मीडिया :- प्रिंटेड रिपोर्ट, वीडियो डिस्प्ले, ऑडियो आउटपुट, ग्राफिक्स । 
6. उदहारण :-  Laptops, Palmtops, Personal Computers, Super Computers

दोस्तों आशा करता हूँ आपको यह पोस्ट अच्छी लगी होगी एवं आपके अनुरूप ज्ञानवर्धक होगी। अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कृपया आगे शेयर करें। 

Top Post Ad

Below Post Ad

close